
Body
महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। नागपुर के पांचपावली थानांतर्गत बाबा बुद्धनगर इलाके में अनैतिक संबंधों के कारण पति ने अपनी पत्नी के आशिक को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से आरोपी और मृतक के बीच विवाद चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद बात नहीं बनी और अंत में हत्या की वारदात हो गई। हत्या को अंजाम करने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस थाने गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी।
बता दें कि मृतक की पहचान बाबा बुद्धनगर निवासी आसिफ अहमद खान (32) हुई है। आरोपी दीक्षित भगवान जनबंधु (38) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आसिफ परिसर की ही महानगर पालिका स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और दीक्षित भगवान जनबंधु ई-रिक्शा चलाता है। दीक्षित का बेटा मनपा की स्कूल में पढ़ता है और उसकी पत्नी रोज बच्चे को स्कूल छोड़ने जाती थी। इसी दौरान आसिफ से पहचान हुई और प्रेम संबंध बन गए। यह भी पढ़ें: Mumbai: साकीनाका में बेड के नीचे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, आरोपी महिला की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस
लगभग 1 साल पहले दीक्षित को पत्नी के मोबाइल पर आसिफ के साथ कुछ चैटिंग दिखाई दी। चैट पढ़ने के बाद उसने पत्नी को जमकर पीटा। इसके बाद आसिफ के साथ भी विवाद हुआ और उसे पत्नी से दूर रहने की सलाह दी। लेकिन आसिफ नहीं माना और मना कर के भी वो उसके घर के पास चक्कर काटता था। दीक्षित की पत्नी से बातचीत करने की कोशिश करता था।
कुछ महीने पहले दीक्षित जनबंधु ने आसिफ खान को पकड़कर बहुत पिता था। इसके बाद आसिफ ने पांचपावली थाने में इसकी शिकायत दर्ज की। पुलिस ने दीक्षित के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और आसिफ खान ने अपनी शिकायत वापस ले ली। पिछले कुछ दिनों से आसिफ फिर से दीक्षित की पत्नी से बातचीत करना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत हुई थी। दीक्षित के बच्चे ने उसे इस बात की खबर दी।
बता दें कि इसको लेकर रविवार की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। सोमवार की सुबह आसिफ फिर से दीक्षित के घर के सामने से निकला। पहले से आग बबूला हुए बैठे दीक्षित ने उसकी आंख में मिर्ची पावडर डाल दिया। सीमेंट के गट्टू से उसके सिर पर कई हमले किए। आसिफ वहीं गिर हो गया। इसके बाद दीक्षित सीधे पुलिस थाने पहुंच गया और उसने आसिफ को जान से मारने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
Published on:
19 Jul 2022 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
