3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: बदलापुर में इस वजह से हुआ पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपियों को ऐसे किया बेनकाब

मुंबई से सटे बदलापुर में पूर्व पार्षद पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हमले के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है। जानिए क्या था पूरा मामला-

less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस

Badlapur News: मुंबई से सटे बदलापुर में शिवसेना के पूर्व पार्षद अविनाश मोरे पर हुए हमले के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही यह हमला क्यों किया इसका भी खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल आचार्य बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां अदालत ने उसे 24 सितंबर तक उसे पुलिस हिरासत में भेजा है।

बदलापुर में शिवसेना के पूर्व पार्षद अविनाश उर्फ आऊ मोरे पर मंगलवार रात जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में बदलापुर पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल आचार्य है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 24 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra News: कलयुगी बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर मां का घोंटा गला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पूर्व पार्षद अविनाश मोरे मंगलवार रात शिरगांव आप्टेवाड़ी क्षेत्र से इनोवा कार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान महेंद्र उर्फ पप्पू बागुल और विशाल आचार्य ने मोरे की टोयोटा कोरोला कार के सामने अपनी गाड़ी लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद पप्पू ने मोरे के पास जाकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद बदलापुर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर विशाल आचार्य को उसकी कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस मामले के मुख्य आरोपी पप्पू बागुल ने साल 2013 में शरद म्हात्रे पर फायरिंग की थी। तब अविनाश मोरे जो उस समय म्हात्रे के समर्थक थे। उन्होंने इसे लेकर बदलापुर बंद का ऐलान किया था। यही कारण है कि मोरे पर 9 साल बाद उसी को लेकर हमला किया गया।

Story Loader