मुंबई

Maharashtra News: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 23 नवंबर को जाएंगे बिहार, करेंगे तेजस्वी यादव से मुलाकात

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस बीच शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्या ठाकरे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। आदित्य ठाकरे कल यानी 23 नवंबर को पटना आएंगे। शिवसेना की तरफ से आदित्य ठाकरे के बिहार दौरे की जानकारी साझा की गई है।

2 min read
Nov 22, 2022
Aditya Thackeray And Tejashwi Yadav

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस बीच शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) कल यानी 23 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर बिहार जा रहे हैं। बिहार पहुंचने के बाद पटना में आदित्य ठाकरे आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मुलाकात करेंगे। आदित्य ठाकरे के साथ शिवसेना सांसद अनिल देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी भी साथ रहेंगी। मंगलवार को शिवसेना की तरफ से एक प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई।

आदित्य ठाकरे युवा शिवसेना (उद्धव गुट) के अध्यक्ष हैं और पिछली महाविकास आघाड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। महाविकास आघाड़ी सरकार जाने के बाद से ही वह शिवसेना के अपने गुट को संगठित करने का भरपूर कोशिश कर रहे हैं। हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से उनके पिता पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ज्यादा दौरे नहीं कर रहे हैं। लेकिन उनकी जगह पर आदित्य ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में दौरे करके सत्तारूढ़ शिंदे सरकार पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: नागपुर में दोस्त का करीबी बताकर दिया झांसा, ठग लिए लाखों रुपए

बता दें कि इसी बीच आदित्य ठाकरे देश के अनेक युवा नेताओं से भी मिलकर बीजेपी विरोधी एकजुटता में शामिल होने का संकेत भी देते जा रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी वह शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ गलबहियां करते दिखाई दिए। अब वह बिहार जाकर वहां के युवा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलकर भी विपक्षी एकजुटता को ही धार देने का प्रयास करेंगे।

कहा जा रहा है कि आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव की यह मुलाकात कुछ ही महीनों में होने जा रहे मुंबई बीएमसी इलेक्शन को लेकर भी महत्त्वपूर्ण हो सकता है। संभव है, मनपा चुनावों के दौरान वह तेजस्वी यादव को मुंबई आमंत्रित कर यहां रह रहे बिहारी मूल के लोगों को शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की तरफ मोड़ने की कोशिश करें।

Published on:
22 Nov 2022 09:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर