बता दें कि दरअसल तीन अक्टूबर को इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी दीपांकर चटर्जी छुट्टियां मामने अपने दोस्ताें के साथ वेस्ट बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अशोकनगर में मार्निंग वाक के लिए निकले थे। इस दाैरान उनकी नजर एक शख्स पर पड़ी, जो कचरे के ढ़ेर से खाने का सामान ढूंढ रहा था। वे उस शख्स के पास गए और उसका नाम और वे कहां रहते हैं, पूछने का प्रयास किया तो वह गुर्राने लगे। इसके बाद दीपांकर और उनके दोस्त को समझते देर नहीं लगी कि वे अपने परिवार से बिछड़ गए हैं और मानसिक बीमारी का शिकार हैं।