9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जालना में तालाब में नहाने गए दो युवक डूबे, हुई मौत

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश ने कहर बरपाया है। बरसात के कारण कई जिलों में जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है। इसी बीच राज्य के जालना में तालाब में नहाने गए दो युवक डूब गए हैं। जिससे उनकी मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Two youths drowned in a pond in Jalna, died

महाराष्ट्र के जालना में तालाब में नहाने गए दो युवक डूबे

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। बरसात के कारण कई जिलों में किसानों सहित आम लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। इन सब के बीच महाराष्ट्र के जालना में दर्दनाक घटना हुई है। बताना चाहते हैं कि तालाब में नहाने गए दो युवक पानी के बहाव के कारण डूब गए हैं। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई है।

गौर हो कि महाराष्ट्र के जालना में दो युवक तालाब में तैर रहे थे लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों डूब गए। यह घटना जालना के बेथल में हुई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण तालाब भर गया था जिसके चलते दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ तैरने गए थे। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण डूब गए।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के जव्हार में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर; दो की मौत

वहीं इस घटना के बाद बीती रात पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया था। लेकिन इनकी जान नहीं बच सकी। दोनों युवकों की मौत हो गई है। इससे पहले नागपुर के कलमना के डिप्टी सिग्नल परिसर में गुरुवार की शाम एक हादसा हुआ था। इस घटना में एक 12 साल के बच्चे की जान चली गई थी।

गौर हो कि नागपुर में रेलवे अंडरब्रिज बनाने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था। लेकिन किसी वजह से इसका काम बंद हो गया। फिर बरसात होने के कारण यह गड्ढा तालाब में तब्दील हो गया था। इसी वजह से बच्चा पानी में नहाने चला गया और वह डूब गया। मौके पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस पहुंची थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चला कर बच्चे का शव बाहर निकाला गया था।