7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा झटका, करीबी ने छोड़ी पार्टी

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे खेमे के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच उद्धव ठाकरे के बाद अब एकनाथ शिंदे ने शरद पवार को झटका दिया है। दरअसल एनसीपी नेता और शरद पवार के करीबी अशोक गावडे ने पार्टी छोड़ दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
sharad_pawar_uddhav_thackeray_and_eknath_shinde.jpg

Sharad Pawar, Uddhav Thackeray and Eknath Shinde

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उद्धव ठाकरे के बाद अब सीएम एकनाथ शिंदे ने शरद पवार को बड़ा झटका दिया है। एनसीपी नेता और शरद पवार के करीबी रहे अशोक गावडे ने पार्टी छोड़ दी है। खबर है कि वह शिंदे खेमे का दामन थाम सकते हैं।

ज्ञात हो कि एनसीपी छोड़ने के बाद अशोक गावडे ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की थी। बताया जा रहा है कि इसमें उन्होंने शिंदे के साथ जाने का मन बनाया है। उन्होंने दो दिन पूर्व ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। पार्टी छोड़ते वक्त गावडे ने एनसीपी में गुटबाजी का बड़ा आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोले-फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के करीब जाना पड़ता है

उन्होंने कहा कि एनसीपी ने गुटबाजी तेज हो गई है। यह सब मैं कई दिनों से देख रहा हूं। वे बोले कि पार्टी के सीनियर नेताओं से मैंने इसकी शिकायत की है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस्तीफा देते समय उन्होंने कहा कि मैं गुटबाजी से तंग आ गया हूं।

गावडे ने कहा कि मैंने सार्वजनिक रूप से एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के सामने टिप्पणी की थी इसलिए मुझे साइडलाइन किया गया है। बावजूद इसके सीनियर नेताओं से मैंने बात की लेकिन कुछ नहीं हुआ जिससे मैं इस्तीफा दे रहा हूं। इससे पहले गणेश नाइक ने जब नवी मुंबई के तमाम नेताओं को लेकर भाजपा का दामन थामा था तब गावडे उनके साथ नहीं गए थे। गावडे का जाना पार्टी के लिए नवी मुंबई में बड़ा झटका हो सकता है।