30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: CM एकनाथ शिंदे के जल्द दिल्ली दौरे की खबरें, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज

महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। जिसमे उन्होंने कहा कि मुंबई और ठाणे से अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो यहां पैसा नहीं बचेगा। साथ ही मुंबई भी आर्थिक राजधानी नहीं कहलाएगी। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि सीएम एकनाथ शिंदे जल्द दिल्ली के दौरे पर जाएंगे और मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख फाइनल करके आएंगे।

2 min read
Google source verification
Devendra Fadnavis and Eknath Shinde

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार ने आज एक महीने पूरे कर लिए हैं। लेकिन कैबिनेट का विस्तार न होने के कारण कई सारे सवाल उठ रहे हैं। साथ ही विपक्ष ने भी शिंदे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द दिल्ली का दौरे करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय कर वापस लौटेंगे।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे की खबरों के चलते मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। इससे पहले खबरें सामने आई थी कि शिंदे और बीजेपी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सब फाइनल हो गया है। मंत्रिमंडल को लेकर शिंदे ने अपने विधायकों से वन टू वन बैठक भी की है। कहा यह भी जा रहा है कि शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल दो चरणों में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: बयान पर बवाल के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दी सफाई, राज ठाकरे ने बोला हमला

वहीं खबर यह भी है कि शिंदे मंत्रिमंडल में नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही जिन विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलेगा उन्हें महामंडल में चेयरमैन का पद दिया जा सकता है। शिंदे खेमे से कुल 12 और बीजेपी से 28 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी विचार है। शिंदे ने कहा कि उन्होंने अब एक सफाई भी दी है। वे बोले कि शहर के विकास में मराठी लोगों द्वारा किए गए योगदान को कभी भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

गौर हो कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के 39 विधायकों ने बगावत की थी। जिसके बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। जिसके बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से सीएम पद की शपथ ली थी। साथ ही भाजपा के देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने थे।

Story Loader