
किशोरी पेडणेकर ने की सीएम शिंदे की तारीफ, BJP पर साधा निशाना
Kishori Pednekar Attacks BJP: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शुरू हुआ सियासी संग्राम खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। शिवसेना दो धड़ो में नजर आ रही है। यही कारण है कि उद्धव गुट और शिंदे गुट के नेताओं की तरफ से एक दूसरे पर जवाबी हमले किये जा रहे हैं। हालांकि कई मौकों पर सॉफ्ट रुख भी देखने को मिला है। इसी बीच मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ की है। जबकि भाजपा पर हमला बोला है।
मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर शिंदे गुट के विधायकों का मन बदलने की कोशिश में दिखाई पड़ी हैं। इसके लिए वह कभी भावनात्मक रूप से तो कभी आलोचना करते हुए दिखाई दी हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तारीफ की है। पेडणेकर ने कहा कि मैंने एकनाथ शिंदे के बारे में जो भी देखा है, वह कभी गलत नहीं कर सकते हैं। लेकिन अब वो बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।
किशोरी पेडणेकर ने कहा कि बाद में वे (सीएम शिंदे) भी समझेंगे कि हमने कैसे गलत किया। गुवाहाटी मुद्दे को नकारने वाले बीजेपी की डोर को एकनाथ शिंदे ने तोड़ा और बताया कि हम रात में कैसे मिलते थे। दरअसल रविवार को खारघर में पनवेल विधानसभा क्षेत्र की सभा हुई थी। इस सभा में मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने शिवसैनिकों का संबोधित किया और यह बयान दिया है।
गौर हो कि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। जिसके बाद शिंदे ने भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई और सीएम बने और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
Updated on:
29 Aug 2022 10:18 am
Published on:
29 Aug 2022 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
