23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Maharashtra: उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर क्या थामेंगे शिंदे गुट का दामन, सीएम ने दी पहली प्रतिक्रिया

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर क्या थामेंगे शिंदे गुट का दामन, सीएम ने दी पहली प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट में ठनी हुई है। इसी बीच उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर के शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। शिंदे गुट में नार्वेकर शामिल होंगे या नहीं इसे लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 1 Oct 2022, 4:17 PM IST

uddhav_thackeray_vs_eknath_shinde.jpg

Uddhav Thackeray and Eknath Shinde

CM Eknath Shinde on Milind Narvekar: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संग्राम कब थमेगा यह कहना अभी मुश्किल है। मौजूदा समय में दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। इसी बीच उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर के शिंदे गुट को शामिल होने की अटकलें तेज हैं। इन खबरों पर अब सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद प्रतिक्रिया दी है।

मिलिंद नार्वेकर अगर शिंदे गुट में शामिल होते हैं तो यह उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका होगा। इन खबरों पर अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि मिलिंद नार्वेकर हमारे पास आएंगे या नहीं। मैं आज एक अलग मूड में हूं। मैं कुछ नहीं छिपा रहा हूं। वे बोले कि जो मेरा है वह सब खुला है। हालांकि शिंदे ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा इसलिए नार्वेकर के शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा तेज है।

यह भी पढ़ें-…तो उद्धव ठाकरे के पास 5 विधायक भी नहीं बचेंगे, शिंदे गुट के विधायक गुलाबराव पाटिल ने फिर साधा निशाना

गौर हो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज पनवेल के एक स्कूल पहुंचे थे। 5जी सेवा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इस पर भी सीएम ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए अहम दिन है। 5G की वजह से देश में क्रांति आएगी। इस 5जी सेवा में मुंबई, पुणे और पनवेल शामिल थे। इसके लिए मोदी को धन्यवाद।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब सभी क्षेत्रों में 5जी महत्वपूर्ण होगा। इस सेवा से शिक्षकों को काफी लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस सेवा का बखूबी इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल शिंदे और उद्धव खेमे की कोशिश यही है कि दशहरा रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाई जाए।