
संजय राउत के दावों पर शरद पवार बोले-मैं ज्योतिषी नहीं
Maharashtra Political: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से ही शुरू हुआ सियासी संग्राम अभी थमा नहीं है। शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरूवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि शिंदे गुट के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और राज्य में फिर सत्ता परिवर्तन हो सकता है। राउत के इन दावों पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार गिरेगी और चुनाव होंगे यह बताने के लिए मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। संजय राउत के बारे में क्या बोलूं उन्हें इसे लेकर आप पूछे।
संजय राउत के दावों पर पूछ गए सवाल के जवाब में एनसीपी चीफ ने कहा कि सरकार गिरेगी और चुनाव होंगे यह बताने के लिए मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। संजय राउत के बारे में क्या बोलूं उन्हें इसे लेकर आप पूछे। पवार ने कहा कि जब भी चुनाव होंगे हम इसके लिए तैयार हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो हम राज्य को कैसे चलाना है इस पर हमारी नजर है। नासिक में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शरद पवार ने यह बातें कही है।
गौर हो कि संजय राउत ने गुरूवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने 12 बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की। दरअसल शिवसेना में विधायकों के बाद 12 सांसदों ने भी शिंदे गुट को अपना समर्थन दिया है। बिरला से मुलाकात के बाद राउत ने पत्रकारों से बात की थी।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना से एकनाथ शिंदे के बागी होने के कारण उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून को बीजेपी की मदद से सरकार बनाई और सीएम पद की शपथ ली। जबकि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
Published on:
29 Jul 2022 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
