
क्या पार्टी में बगावत के बाद BJP पर सॉफ्ट हुए NCP के मुखिया?
Ravi Rana on Sharad Pawar: महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक रवि राणा ने सनसनीखेज भविष्यवाणी की है। राणा ने कहा कि देश के विकास के लिए शरद पवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करना जरूरी है। मैंने भगवान गणेश से भी यही प्रार्थना की है। अगले 15-20 दिनों में राज्य में चमत्कार होगा।
अमरावती से विधायक और बीजेपी समर्थक रवि राणा ने अपने सनसनीखेज दावे में कहा है कि शरद पवार महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में भागीदार बनेंगे और मोदी सरकार मजबूत होगी। रवि राणा बीजेपी नेता व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पसंदीदा नेताओं में माने जाते हैं। ऐसे में उनकी इस भविष्यवाणी से राजनीतिक गलियारे में चर्चा छिड़ गई है। यह भी पढ़े-Maharashtra Politics: मेरा टिकट काटना, बीजेपी के लिए अच्छा नहीं होगा... पंकजा मुंडे ने दिखाए तेवर
राणा ने क्या कहा?
अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के पति रवि राणा ने पिछले कुछ दिनों में कई गणेश मंडलों का दौरा किया. इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर जगह भगवान गणपति के दर्शन करने के बाद मैंने एक ही मुराद मांगी कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार हमारे साथ सरकार में शामिल हो जाए।
उन्होंने कहा, मैं जहां भी गया, गणपति बप्पा के सामने एक ही इच्छा रखी कि देश के विकास के लिए शरद पवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आना चाहिए। यह चमत्कार 15-20 दिन में दिखेगा। राणा ने दावा किया कि जल्द ही राज्य और केंद्र में शरद पवार के समर्थन से एक मजबूत मोदी सरकार नजर आएगी।
अजित दादा CM बनेंगे...
इस मौके पर रवि राणा ने अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राज्य में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, वे उपमुख्यमंत्री बन गये। अजित पवार विपक्ष के नेता थे, वे उप-मुख्यमंत्री बने। एकनाथ शिंदे, जो उद्धव ठाकरे सरकार में शहरी विकास मंत्री थे, वे मुख्यमंत्री बने। इसलिए राजनीति में कुछ भी संभव है। रवि राणा ने यह भी कहा कि अगर शरद पवार अगले 15 दिनों में मोदी सरकार में शामिल होते हैं तो अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे।
उद्धव गुट का बीजेपी पर निशाना
रवि राणा के बयान के बाद ठाकरे गुट के नेता सचिन अहिर ने उन पर पलटवार किया है। शिवसेना (UBT) नेता ने कहा, क्या रवि राणा ने ऐसा बयान देने से पहले फडणवीस से इजाजत ली थी? अगर ऐसा है तो रवि राणा की भविष्यवाणी से एक बात तो साफ है कि बीजेपी ने सत्ता में आने के लिए तोड़-जोड़ की राजनीति की।
Published on:
29 Sept 2023 03:14 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
