
रामदास कदम को पागलों के अस्पताल में भर्ती करें, भास्कर जाधव का करारा हमला
Bhaskar Jadhav Attacks Ramdas Kadam: महाराष्ट्र का सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। खासकर शिवसेना के दोनों खेमो के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू है। इसी बीच शिवसेना नेता भास्कर जाधव ने शिंदे गुट के नेता रामदास कदम पर बड़ा हमला बोला है। जाधव ने कहा कि रामदास कदम को पागलों के अस्पताल भेजना चाहिए।
शिवसेना नेता भास्कर जाधव ने शिंदे गुट के नेता रामदास कदम की आलोचना कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रामदास कदम ने जिस भाषा का प्रयोग किया है, उसका प्रयोग अभी तक किसी ने नहीं किया है। कदम ने उद्धव ठाकरे को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। मेरे पिता के चले जाने के बाद कई नेता मुझसे मिलने आए। गीते, तटकरे, मुश्रीफ आए। मैंने उनके पैर छुए। रामदास कदम का भी मैंने पैर छुआ। उन्होंने इसकी अलग-अलग व्याख्या की।
भास्कर जाधव ने सवाल किया क्या उनका कोई वैचारिक स्तर है या नहीं? उन्होंने कहा कि रामदास कदम को पागलों के अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। दरअसल भास्कर जाधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामदास कदम पर हमला बोला है। जाधव ने कहा कि रामदास कदम से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की छवि धूमिल हुई है। इसलिए शिंदे को उन्हें तुरंत पद से हटा देना चाहिए।
जाधव ने कहा कि मैं शरद पवार का हुआ या नहीं ये वह तय करेंगे। उन्होंने कहा कि आपके मंच पर भाजपा के लोग थे। आपने उनके सामने उद्धव ठाकरे की आलोचना की। वे बोले कि आपने सिर्फ डिप्रेशन की वजह से आलोचना की। शिवसेना नेता ने दावा किया कि कदम द्वारा उद्धव ठाकरे की आलोचना करने के बाद ज्यादातर महिलाएं बैठक से चली गईं।
Published on:
19 Sept 2022 01:04 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
