
Hingoli Flood
हिंगोली: मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इन सब के बीच हिंगोली में आफत की बारिश हुई है। जिसके कारण आसन नदी में बाढ़ आ गई है। नदी में बाढ़ आने के कारण उसका पानी गावों में दाखिल हो गया है। साथ ही कई लोगों के घरों में भी यह पानी घुस गया है।
महाराष्ट्र के हिंगोली में बारिश का तांडव देखने को मिला है। रातभर बरसात होने से आसन नदी में बाढ़ आ गई है। जिससे गांवों में पानी दाखिल हुआ है और फिर लोगों के घरों में घुस गया है। कई जगहों पर अभी भी चार फुट से अधिक पानी भरा हुआ है। जिससे आम लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। साथ ही इनकी परेशानियां भी बढ़ गई हैं। सबसे अधिक नुकसान आसन नदी के किनारे बसे गावों को हुआ है।
हिंगोली में ऐसे हालात के बीच प्रशासन भी अपने स्तर पर लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहा है। जिले में नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। खेतों में भी पानी के दाखिल होने के कारण किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा है। एहतियातन गांव के उंचाई वाले जगहों पर लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है।
दूसरी तरफ मुंबई में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। साथ ही आईएमडी ने कहा कि कोंकण में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। ठाणे, पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
Updated on:
09 Jul 2022 03:32 pm
Published on:
09 Jul 2022 03:28 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
