
नागपुर में सड़क हादसे में 4 की मौत
Maharashtra Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले (Nagpur News) में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार चार लोग करीब 70 से 80 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। जिस वजह से चारों लोगों की मौत हो गई। शहर के सक्करदरा इलाके (Sakkardara News) में यह भयानक दुर्घटना हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक सक्करदरा इलाके में रात करीब साढ़े 10 बजे फ्लाईओवर पर ट्राफिक से गुजरते समय एक अनियंत्रित कार ने दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चारों लोग फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। सक्करदरा के फ्लाईओवर पर हुए हादसे (Sakkardara Accident) में मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। यह भी पढ़े-Pune Crime: पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘चोर राजा’, 100 से ज्यादा मामलों में था वांटेड, 7 साल की उम्र में की पहली डकैती
बताया जा रहा है कि कार की टक्कर के बाद दोपहिया वाहन पर सवार सभी चार लोग लगभग 70 से 80 फीट की ऊंचाई से नीचे सड़क पर गिर गए, और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से चारों को सरकारी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मरने वालों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि वह कार का मालिक नहीं, बल्कि ड्राइवर है। इस घटना को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों व वाहन चालकों में दहशत फैल गयी।
वहीँ, चार पहिया वाहन की चपेट में आए अन्य दोपहिया वाहन पर सवार कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
10 Sept 2022 11:11 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
