मुंबई

महाराष्ट्र के अमरावती में बनेगा 10 हजार करोड़ का मेगा टेक्सटाइल पार्क, इतने लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Maharashtra Mega Textile Park: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से महाराष्ट्र में एक बड़ी परियोजना खड़ी हो रही है। इस परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से एक लाख और अप्रत्यक्ष रूप से तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

less than 1 minute read
Mar 17, 2023
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Amravati Mega Textile Park: महाराष्ट्र के कपास किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल राज्य से बाहर कई परियोजनाओं के जाने के बाद आलोचनाओं के घेरे में आई शिंदे-फडणवीस सरकार ने आज बड़ा ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये की मेगा टेक्सटाइल परियोजना स्थापित की जा रही है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से महाराष्ट्र में एक बड़ी परियोजना खड़ी हो रही है। अमरावती जिले में 10 हजार करोड़ के निवेश से मेगा टेक्सटाइल प्रोजेक्ट आ रहा है। इस परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से एक लाख और अप्रत्यक्ष रूप से तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। फडणवीस ने यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है। यह भी पढ़े-खुशखबरी! AC हो या नॉन-एसी, आज से MSRTC बसों में महिला यात्रियों को देना होगा सिर्फ 50% किराया

फडणवीस ने आगे कहा, मैं इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं। कॉटन बेल्ट में कॉटन पार्क बनने से कपास किसानों को बड़ा फायदा होगा। इस क्षेत्र में कपास का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। फडणवीस ने यह भी कहा कि इस मेगा कॉटन पार्क से राज्य का विकास होगा।

गौरतलब हो कि पिछले साल जून महीने में शिंदे-फडणवीस सरकार बनने के बाद महाराष्ट्र से कई बड़ी परियोजनाओं के दूसरे राज्यों में चले जाने से सवाल उठने लगे थे। इनमें हजारों करोड़ों की वेदांता-फॉक्सकोन सेमीकंडक्टर परियोजना और टाटा-एयरबस सैन्य परिवहन विमान परियोजना भी शामिल है। दोनों ही कंपनियां अब गुजरात में अपनी इकाई स्थापित कर रही हैं।

Published on:
17 Mar 2023 07:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर