1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: जानलेवा बना समृद्धी महामार्ग! अब हादसे का शिकार हुआ शादी में जा रहा परिवार

Maharashtra Nagpur News: हादसा तब हुआ जब चालक ने तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खो दिया। जीवन महाडिक और उनका परिवार दादरा और नगर हवेली के सिलवासा से नागपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 30, 2023

samruddhi_mahamarg_accident_buldana.jpg

महाराष्ट्र के समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसा

Samruddhi Mahamarg Accident: महाराष्ट्र के समृद्धी महामार्ग पर तमाम उपाय करने के बावजूद हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। समृद्धी महामार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी है। बुलढाणा में समृद्धी महामार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई, इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, समृद्धी महामार्ग पर हादसा शनिवार शाम सिंदखेड राजा के पास टोल बूथ के करीब हुआ। प्रथम दृष्टया हादसा तब हुआ जब चालक ने तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खो दिया। जीवन महाडिक और उनका परिवार दादरा और नगर हवेली के सिलवासा (Silvassa) से नागपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस बीच सिंदखेड राजा शहर के पास टोल नाका के करीब कार का एक्सीडेंट हो गया। यह भी पढ़े-मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर चलती बस बनी आग का गोला, ऐसे टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

इस दुर्घटना में निलम महाडिक गंभीर जख्मी हुई, बाद में सिंदखेड राजा के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीवन महाडिक घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जालना रेफर किया गया है। उनके साथ कार में मौजूद यश महाडिक (12 वर्ष), सोहम महाडिक (12 वर्ष), सौम्या महाडिक (4 वर्ष) सुरक्षित बच गए।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने के लिए समृद्धी महामार्ग से नागपुर जा रहा था। इसी बीच शाम के समय हादसा हुआ। मृतक महिला के शव को ग्रामीण अस्पताल में रखा गया है। खबर है कि परिवार अपने साथ करीब 7 लाख रुपये नकद और कुछ जेवरात भी लेकर जा रहा था, जिसे पुलिस थाने में सुरक्षित रखा गया है।

Story Loader