Nashik Accident News: पीड़ित ने बताया कि वह और एक अन्य व्यक्ति शाम के वक्त केके वाघ कॉलेज की तरफ से द्वारका सर्कल की ओर स्कूटर से जा रहे थे। इस बीच, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी।
Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले (Nashik News) में बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही ट्रक ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी। नासिक शहर (Nashik City) के पंचवटी कॉलेज (Panchavati College) के सामने मुंबई-आगरा हाईवे (Mumbai-Agra Highway) पर हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि एक स्कूटी पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे, इस बीच बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। पंचवटी पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी निर्मल सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान सतपुर (Satpur) निवासी संतोष पाल के रूप में हुई है। यह भी पढ़े-Mumbai: शिवसेना के दोनों गुटों में भिड़ंत! शिंदे खेमे के विधायक पर दंगा और फायरिंग का केस दर्ज, 5 उद्धव समर्थक गिरफ्तार
मामले के शिकायतकर्ता व पीड़ित विश्वनाथ कदम ने बताया कि वह और पाल शाम के वक्त केके वाघ कॉलेज की तरफ से द्वारका सर्कल की ओर स्कूटर से जा रहे थे। इस बीच, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में पाल को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता कदम को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।