1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: भारी बारिश से बिगड़े हालात, उल्हास नदी उफान पर, कल्याण-डोंबिवली में बाढ़ का खतरा, छुट्टी घोषित

Ulhas River crossed danger mark : उल्हास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इस वजह से कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर और ठाकुर्ली सहित आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 25, 2024

Ulhas River flooding

Kalyan-Dombivli Flood : महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, पुणे जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं है। लोकल ट्रेनों पर भी बारिश का असर पड़ा है और सेंट्रल लाइन पर आधे घंटे की देरी से लोकल ट्रेनें चल रहीं है। मुंबई में दो दिन से लगातार जारी बारिश के कारण मीठी नदी उफान पर है। वहीँ, उल्हास नदी खतरे के निशान को पार गई है।

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने स्कूल और कॉलेजों (1 से 12वीं कक्षा तक) में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी है। भारी बारिश के चलते बुधवार से ही लगातार बढ़ रहा उल्हास नदी का जलस्तर अब कहर बरपाने की ओर है। कल्याण, उल्हासनगर शहर और आसपास के इलाकों में पानी घुसने लगा है।

उल्हास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इस वजह से कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर और ठाकुर्ली सहित आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कुछ निचले इलाकों से लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे है।

मुंबई शहर में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है। गुरुवार दोपहर में जलभराव से अंधेरी सब-वे बंद कर दिया गया। मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दावा किया कि शहर में स्थित स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) ने सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान कई स्थानों में 200 मिलीमीटर से अधिक की बारिश दर्ज की। बीएमसी के अनुसार, वीणा नगर म्यूनिसिपल स्कूल मुलुंड में एडब्ल्यूएस स्टेशन ने अधिकतम 224.2 मिमी बारिश दर्ज की।

Story Loader