1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में होगी बारिश, मुंबई समेत कोंकण में कैसा रहेगा हाल? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Maharashtra Weather Forecast: मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, यवतमाल समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 18, 2023

Maharashtra Weather Forecast

महाराष्ट्र में होगी बेमौसम बारिश

Mumbai Rains: महाराष्ट्र में मॉनसून की बारिश लगभग गायब हो गई है। अगस्त महीने की शुरुआत के कुछ दिनों को छोड़ दें तो राज्य में बारिश नहीं के बराबर दर्ज हुई है। हालांकि अब कोंकण और विदर्भ क्षेत्र में बारिश का जोर बढ़ने वाला है। विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज से अच्छी बारिश शुरू होने का अनुमान है। हालांकि, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

मुंबई में अगस्त महीने में औसतन 550 मिमी से अधिक बारिश होती है। हालाँकि, 1 से 17 अगस्त के बीच कोलाबा में केवल 24.6 मिमी और सांताक्रूज़ में केवल 31 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मुंबई में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीएमसी (BMC) ने शुक्रवार को कहा, "आज शहर और उपनगरों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।" यह भी पढ़े-मुंबई समेत कोंकण में वीकेंड पर बढ़ेगा बारिश का जोर, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

हालांकि मुंबई के तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन बारिश न होने से सूरज की तपिश ज्यादा महसूस की जा रही है। गुरुवार को कोलाबा में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जबकि सांताक्रूज में 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्य मुंबई में गुरुवार को 1 से 5 मिलीमीटर (mm) के बीच बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तरी मुंबई में एक या दो स्थानों पर 10 मिलीमीटर तक बारिश हुई।

कोंकण में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी

इसके अलावा मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कोंकण में सोमवार तक मध्यम बारिश की संभावना जताई है। लेकिन भारी बारिश की संभावना फ़िलहाल नहीं है। मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई के लिए ब्रेक मॉनसून फेज आज ख़त्म हो सकता है। वीकेंड पर बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

उधर, विदर्भ के कई हिस्सों में शुक्रवार से बारिश शुरू हुई है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्से में बारिश ने बड़ा ब्रेक लिया हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, यवतमाल समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र में लौटेगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके प्रभाव से शुक्रवार से विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में बारिश फिर लौट सकती है। हालांकि विदर्भ को छोड़कर बाकि जगहों पर हलकी से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। बारिश की कमी के कारण मराठवाडा में फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Story Loader