
ठाणे में इमारत पर गिरी आकाशीय बिजली
Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र में मॉनसून के कमजोर होने के चलते तेज बारिश का दौर थम सा गया है। राज्य के कुछ हिस्सों को छोड़कर अन्य जगहों पर बारिश का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। मुंबई और कोंकण में रुक-रुक मध्यम बारिश हो रही है। वहीं पश्चिम और मध्य महाराष्ट्र में लोगों की नजरें बारिश पर टिकी हैं। इस बीच अगले सात दिन भी अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि आगामी सात दिनों में मध्य महाराष्ट्र सहित पश्चिम और दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना कम है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 10-12 दिनों में बारिश बेहद कम हुई है। मराठवाड़ा के कई जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है। यह भी पढ़े-मुंबई-पुणे से रूठा मॉनसून! पूरे महाराष्ट्र में बिना बरसे ही जा रहे बादल, जानें कब होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 से 24 अगस्त तक महाराष्ट्र के विदर्भ और उससे सटे मराठवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। तो वहीं 25 से 31 अगस्त के बीच विदर्भ, कोंकण, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश की बौछारें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में औसत या भारी बारिश की संभावना कम है।
कब लौटेगी बारिश?
महाराष्ट्र में जुलाई में अच्छी बारिश हुई थी। विदर्भ और कोंकण में तो मूसलाधार बारिश हुई। लेकिन अगस्त की शुरुआत से ही बारिश गायब हो गई। आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक केएस होसालिकर (KS Hosalikar) ने बताया कि मॉनसूनी बारिश का यह ब्रेक 20 अगस्त तक रहेगा।
मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, नांदेड़ जिलों में अच्छी बारिश हुई। जबकि अन्य जिलों में बारिश औसत तक पहुंच गयी है। लेकिन सतारा, सांगली, नगर, औरंगाबाद, बीड, जालना, हिंगोली, अकोला, जलगांव जिले अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। आईएमडी ने 20 अगस्त के बाद राज्य में बारिश की वापसी की संभावना जताई है।
4 सप्ताह का पूर्वानुमान-
मौसम विभाग ने अगले चार सप्ताह के मॉनसून का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, देशभर में पहले दो हफ्तों तक कई जगहों पर सामान्य से कम बारिश होगी। जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। यह पूर्वानुमान 11 अगस्त से 7 सितंबर तक के लिए है।
Published on:
11 Aug 2023 07:32 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
