7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: महाराष्ट्र के 4 जिलों में रेड अलर्ट, मुंबई में तूफानी बारिश के आसार, पढ़ें IMD का नया अपडेट

Mumbai Rains: महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश, जबकि अन्य हिस्सों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 14, 2024

Maharashtra rain alert

Maharashtra Weather Forecast : मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश होने से आम-जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन-चार दिनों तक कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने रविवार को मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग समेत लगभग के और पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर तथा सतारा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने आज (14 जुलाई) रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और सतारा में भीषण बारिश होने की संभावना जताते हुए के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मुंबई और उपनगरों में बारिश कहर बरपा रही है। शनिवार से हो रही लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो रहा है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कोलाबा मौसम केंद्र में औसतन 92 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र में 141.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने रायगढ़ और रत्नागिरी के तटीय जिलों और पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर तथा सतारा के लिए रेड अलर्ट’ जारी किया और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी।

ठाणे के भिवंडी इलाके में घरों में घुसा पानी-

यह भी पढ़े-Teerth Darshan Yojana : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए कौन होगा पात्र? जानें नियम और शर्ते

मुंबई, ठाणे और उससे सटे जिलों में बुधवार तक इसी तरह बारिश का जोर बरकरार रहने का पूर्वानुमान आईएमडी ने व्यक्त किया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे के लिए पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सतारा और कोल्हापुर में रविवार को घाट क्षेत्रों में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश और मैदानी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर के मुताबिक, राज्य में 11 जुलाई से मॉनसून गतिविधियां तेज हुई हैं और दो से तीन दिन तक इसका अधिक प्रभाव रहेगा। इसके चलते राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश हो रही है।