
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मुंबई: मुंबई सहित कुछ जगहों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। मुंबई में बरसात के कारण ट्रैफिक सहित जलजमाव की स्थिति देखने को मिली है। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कोंकण में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार मुंबई में आज भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कोंकण के इलाकों में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मुंबई, ठाणे , पालघर और रायगढ़ में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में बारिश के कारण मुंबई और पुणे में बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही मुंबई में पानी की कटौती से भी निजात मिली है।
ठाणे और पालघर के लिए 9 से 11 जुलाई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में बारिश ने बीएमसी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। आईएमडी ने आज मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही शहर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
बारिश के चलते ही मुंबई में समुद्री बीच खोलने के समय में भी बदलाव हुआ है। रेड अलर्ट के कारण समुद्री बीच सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही ओपन रहेंगे। हालांकि शुक्रवार को थोड़ी राहत मुंबईकरों को बारिश से मिली थी।
Published on:
09 Jul 2022 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
