3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में म्हाडा फ्लैट दिलाने का वादा कर 21 लोगों से 2.30 करोड़ की ठगी

MHADA Fraud News: पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 406, 409, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 38 लाख रुपये से अधिक का धोखाधड़ी का पैसा का पता लगा लिया हैं। मामले की आगे की जांच कर रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 24, 2023

fraud.jpg

मुंबई म्हाडा फ्रॉड

Mumbai MHADA News: मुंबई पुलिस (Mumbai News) ने प्रभादेवी (Prabhadevi) के सेंचुरी बाजार (Century Bazaar) में म्हाडा फ्लैट (Mumbai MHADA) दिलाने का वादा करके 21 लोगों से कथित तौर पर 2.30 करोड़ रुपये ठगने के मामले में छह जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पीड़ितों को 2017 में इलाके में सस्ते फ्लैट देने का झांसा दिया था। पीड़ितों का विश्वास हासिल करने के लिए आरोपियों ने उन्हें फ्लैट भी दिखाया और यहं तक कि म्हाडा के बांद्रा पूर्व स्थित कार्यालय (MHADA Office Bandra) में भी ले गए।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सुनील घाटवीसावे, उनकी पत्नी सुजाता, प्रशांत जाधव, बबीता भांगरे, रवि शिवगन और सरस्वती लोकरे के तौर पर हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत 39 वर्षीय दत्ताप्रसाद बैट की शिकायत के आधार पर दादर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। यह भी पढ़े-मुंबई में म्हाडा के 4000 फ्लैटों के लिए इस महीने निकलेगी लॉटरी, डिपॉजिट नियम में हुआ बड़ा बदलाव

दादर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एस साठे ने कहा, "2017 में सुनील ने शिकायतकर्ता को कहा कि म्हाडा कार्यालय में उसकी अच्छी पहचान है और वह सेंचुरी बाजार म्हाडा कॉलोनी (Century Bazar Mhada Colony) में मिल वर्कर का फ्लैट बाजार मूल्य से कम कीमत पर उन्हें दिलवा सकता है।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुनील के झांसे में आकर दत्ताप्रसाद और उनके कुछ रिश्तेदारों सहित 20 अन्य लोगों ने आरोपियों को पैसे का भुगतान किया। अप्रैल 2017 से नवंबर 2019 के बीच आरोपी व्यक्तियों को पीड़ितों ने कुल 2.30 करोड़ रूपये दिए। सभी पीड़ितों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया, जिसमें आरोपी व्यक्तियों द्वारा उन्हें घर दिलाने का वादा किया गया था।

हालांकि, किसी भी खरीददार को अभी तक कोई फ्लैट नहीं मिला। जब भी शिकायतकर्ता म्हाडा के फ्लैट के बारे में पूछता तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर और इंतजार करने के लिए कहते थे। आखिरकार, जब घर खरीदारों को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी की जा रही है, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और बुधवार को शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता दत्ताप्रसाद ने कहा “मेरा और अन्य खरीदारों का विश्वास हासिल करने के लिए आरोपी हमें प्रभादेवी ले गए और हमें सेंचुरी बाजार म्हाडा कॉलोनी में फ्लैट दिखाए। बाद में आरोपी हमें म्हाडा के बांद्रा ईस्ट ऑफिस भी ले गए। वहां हमारे बायोमेट्रिक डिटेल्स लिए गए।“

दादर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक महेश मुगुत्राव ने कहा “आरोपी व्यक्तियों ने नकद के साथ-साथ चेक के माध्यम से भी पैसे लिए थे। सभी पीड़ितों से सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।”

पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 406, 409, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 38 लाख रुपये से अधिक का धोखाधड़ी का पैसा का पता लगा लिया हैं। मामले की आगे की जांच कर रहा है।

Story Loader