मुंबई

मुंबई में इस तरह से विकसित होगा Micro City, म्हाडा के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू

माइक्रो सिटी ( Micro City ) का सर्वेक्षण ( Survey ) कार्य शुरू, गोरेगांव ( Goregaon ) के मोतीलाल नगर ( Motilal Nagar ) को मॉडल शहर ( Modle City ) के तौर पर विकसित करेगी म्हाडा (Mhada ), म्हाडा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ( Ambitious Project ) को स्थानीय रहिवासियों ( Local Residents )का मिल रहा सहयोग ( Help ), म्हाडा मुंबई बोर्ड अध्यक्ष ( Mumbai Board President ) ने की लोगों से अपील ( Appeal )

मुंबईDec 04, 2019 / 10:31 am

Rohit Tiwari

मुंबई में इस तरह से विकसित होगा Micro City, म्हाडा के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू,मुंबई में इस तरह से विकसित होगा Micro City, म्हाडा के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू,मुंबई में इस तरह से विकसित होगा Micro City, म्हाडा के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू

मुंबई. म्हाडा के मुंबई गृह निर्माण व क्षेत्र विकास मंडल ओर से गोरेगांव पश्चिम स्थित मोतीलाल नगर 1 2 और 3 में पुरानी इमारतों के संयुक्त पुनर्विकास को लेकर आदर्श शहर रोडमैप परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा। वहीं म्हाडा अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर काफी सचेत नजर आ रही है जिसके चलते इस माइक्रोसिटी को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कराया जाएगा। वहीं म्हाडा मुंबई बोर्ड अध्यक्ष मधु चव्हाण ने गोरेगांव वासियों से अपील की है कि वे शुरू होने वाले सर्वेक्षण कार्य में जमीन की उपलब्धता और वस्तुस्थिति के अनुरूप पूरी तरह से सहयोग करें, ताकि मुंबई के मोतीलाल नगर का हर तरह से विकास हो सके। वहां मोतीलाल नगर -1 स्थित गणेश मैदान में मोतीलाल नगर 1, 2 और 3 की संयुक्त पुनर्विकास परियोजना के काम के बारे में निवासियों को दिए जा रहे प्रजेंटेशन के दौरान चव्हाण समेत विधायक विद्या ठाकुर, मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी बी. राधाकृष्णन, सहमुख्य अधिकारी जीवन गलांडे, उप मुख्य अभियंता संतोष बोबडे, कार्यकारी अभियंता भूषण देसाई, नगरसेवक हर्ष पटेल के अलावा संदीप पटेल, दीपक ठाकुर और राजुल देसाई व अन्य उपस्थित रहे।

Good News: अब नमक उत्पादन क्षेत्रों पर होगा गृह निर्माण

गोरेगांव के मोतीलाल नगर का होगा कायापलट, ३,628 परिवारों को घर

अतिरिक्त 40 हजार घर होंगे उपलब्ध…
इस मौके पर चव्हाण ने आगे कहा कि संयुक्त पुनर्विकास परियोजना के दायरे के तहत मोतीलाल नगर की 143 एकड़ भूमि पर लागू होगा, जो म्हाडा की सबसे बड़ी पुनर्विकास परियोजना है। इसके तहत करीब 3 हजार 700 निवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस और बड़े पैमाने पर घर मिल सकेंगे। वहीं निवासियों के पुनर्वास के बाद, मुम्बईकारों को बेचने के लिए म्हाडा के पास लगभग 40 हजार किफायती अतिरिक्त घर उपलब्ध होंगे। वहीं सीओ बी राधाकृष्णन की माने तो राधाकृष्णन ने बताया कि परियोजना माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार ही म्हाडा के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है। शुरू होने वाली परियोजना का यह एक महत्वपूर्ण घटक है। सर्वेक्षण के बाद ही लाभार्थी निवासियों को इस परियोजना के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का आभास होगा।
MHADA की महत्वाकांक्षी योजना से मोतीलाल नगर का होगा पुनर्विकास

गोरेगांव के ट्रांजिट कैम्पों की होगी मरम्मत

पॉवर पॉइंट प्रस्तुति दी गई
विदित हो कि मोतीलाल नगर 1, 2 और 3 कि कायापलट के लिए पी. के. दास एंड असोसिएट्स को पीएमसी के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिस पर समय से सर्वेक्षण कार्य पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं म्हाडा का दावा है कि लोग उस पर भरोसा करते हैं और इस परियोजना को पारदर्शी, कुशल तरीके से लागू करने के लिए निवासियों की हर उचित बात का ध्यान रखा जाएगा। इसी के तरह म्हाडा की ओर से एक विशेष मार्गदर्शन कक्ष परियोजना स्थल पर स्थापित किया जाएगा। इस दौरान मोतीलाल नगर समन्वय समिति के अध्यक्ष रमेश शिंदे, मल्हारी भिसे, माधवी राणे, युवराज मोहिते समेत निवासियों के साथ बड़ी संख्या की मौजूदगी में पॉवर पॉइंट प्रस्तुति दी गई।
मोतीलाल नगर में एसआरए परियोजना, म्हाडा ने इसलिए बनाई योजना?

इस तरह पलट सकते हैं सहारा के दिन, मिल सकते हैं Rs.20000 cr

मुंबई में इस तरह से विकसित होगा Micro City, म्हाडा के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू
परियोजना की खासियत…
– 143 एकड़ जमीन
– 3 हजार 700 परिवारों का होगा पुनर्वास
– करीब 40 हजार अतिरिक्त घर उपलब्ध होंगे
– बच्चों के लिए दो अस्पताल होंगे, वृद्धा आश्रम, महिलाओं के लिए छात्रावास, स्कूल, बाजार आदि तरह की सुविधाएं मिलेंगी
– 3 एकड़ जमीन पर खेल का मैदान
म्हाडा मुख्यालय के पुनर्विकास में 10 कंपनियों ने दिखाई रुचि

MHADA Mumbai: बीडीडी चॉल वासियों को इसलिए मिलेगा 2 बीएचके घर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.