मुंबई. गोरेगांव पश्चिम में 143 एकड़ भूमि पर फैले मोतीलाल नगर 1, 2 और 3 का पुनर्विकास म्हाडा की ओर से किया जाएगा। उच्च न्यायालय का इस संबंध में आदेश आ चुका है। इस निर्णय के आधार पर म्हाडा ने पुनर्विकास के लिए पहल करते हुए 143 एकड़ जमीन पर माइक्रो सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस योजना में करीब 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है। म्हाडा इस माइक्रो सिटी में आधुनिक स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क, महिला छात्रावास और थिएटर बनाने की योजना बना रही है।