एक छत के नीचे विभिन्न कार्यालय...
मुख्यालय को आधुनिक स्तर पर स्वरूप दिए जाने की तैयारी है। आर्किटेक्ट के डिजाइन के अनुसार, कारपेट एरिया को ध्यान में रखते हुए नई बिल्डिंग 16 से 18 मंजिल की होगी। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, अन्य सरकारी विभागों की पार्किंग के साथ-साथ उनके ऑफिस भी शामिल होंगे। इसके चलते उपनगरों स्थित विभिन्न कार्यालयों को एक ही छत के नीचे समाहित किया जाएगा, जिसका लाभ आने वाले समय मे जनता को मिलेगा।