व्यायामशाला बनाने की योजना
बिंबीसार नगर में पांच ट्रांजिट कैम्पों की मरम्मत के लिए मंजूर की गई राशि भवन पर पलस्तर, पेंटिंग, लोहे की खिड़कियां, साफ-सफाई, पाइपलाइन, नाली और अन्य मरम्मत पर खर्च की जाएगी। वहीं इस जगह पर एक पुराना पंप रूम है, जो कई सालों से बंद है। पंप रूम को हटा दिया जाएगा और विधायक निधि के माध्यम से निवासियों के लिए एक व्यायामशाला बनाने की योजना है।