2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: मीरा रोड में फिर उपद्रव! नया नगर में बुलडोजर एक्शन के बाद दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात

Mira Road Violence: पुलिस ने नया नगर हिंसा में शामिल 50-60 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 24, 2024

mira_road_riot.jpg

Mira Road Clash

Mumbai Mira Road News: मुंबई के पास मीरा रोड शहर (Mira Road Clash) में सांप्रदायिक झड़प के बाद तनाव बरकरार है। इस बीच मंगलवार को शहर में फिर उपद्रव और तोड़फोड़ की ताजा घटना घटी। नया नगर में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने के बाद यह घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अज्ञात लोगों ने मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे के कुछ इलाकों में दुकानों में तोड़फोड़ की है। जिसमें मीरा रोड का नया नगर इलाका भी शामिल है, जहां रविवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी और कई लोग घायल हुए थे। यह भी पढ़े-मीरा रोड में बुलडोजर एक्शन! उपद्रवियों के अवैध निर्माण ध्वस्त, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात


काशीमीरा, नया नगर, नवघर में उपद्रव

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात में काशीमीरा, नया नगर और नवघर इलाकों में तोड़फोड़ की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मोटरसाइकिल पर कुछ लोग दुकानों पर पथराव करते दिख रहे हैं। आरोप है कि उपद्रवियों ने धर्म विशेष के दुकानों को निशाना बनाया है।

मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस के अधिकारी ने कहा कि काशीमीरा, नया नगर और नवघर इलाकों में कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

मीरा रोड के नया नगर में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर कल चला बुलडोजर-


सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

हालांकि इलाके में स्थिति अब सामान्य है, हालांकि वहां भारी पुलिस सुरक्षा तैनात है। इलाके में दुकानें, स्कूल और अन्य प्रतिष्ठान खुले हैं। पुलिस ने बुधवार को सभी सोशल मीडिया एडमिन से कहा कि वे नया नगर में हुई झड़पों से जुड़े किसी भी चुटकुले या वीडियो को फॉरवर्ड या शेयर न करें। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से कुछ घंटे पहले मीरा रोड में राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली थी। आरोप है कि रविवार देर रात जब शोभायात्रा मुस्लिम बहुल इलाके नया नगर में पहुंची तो दोनों समुदायों में झड़प हो गयी। इस दौरान वाहनों पर लगे भगवान राम की तस्वीर वाले भगवा झंडे फाड़े गए और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई। कुछ राम भक्तों की पिटाई के भी आरोप है। इस उपद्रव में महिला समेत कई लोग घायल हुए।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस ने नया नगर हिंसा में शामिल 50-60 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है, अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने दावा किया है कि मीरा भायंदर शहर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश हो रही है। शिंदे गुट के नेता सरनाईक ने 25 जनवरी को मीरा-भायंदर बंद करने की धमकी भी दी है।

दंगा नियंत्रण बल तैनात

इस घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस फ़ोर्स के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), एमएसएफ (महाराष्ट्र सुरक्षा बल) और एसआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग