27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

maharastra में दाखिल हुआ mansoon, रत्नागिरी और कोल्हापुर में हुई भारी बारिश

भयंकर सूखे से त्रस्त राज्य को मिली बड़ी राहत21 से 23 जून के बीच कोकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की चेतावनी  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Binod Pandey

Jun 21, 2019

patrika mumbai

maharastra में दाखिल हुआ mansoon, रत्नागिरी और कोल्हापुर में हुई भारी बारिश

मुंबई. भयंकर सूखे से त्रस्त और बेसब्री से बारिश शुरू होने का इंतजार कर रहे महाराष्ट्र के लोगों को गुरुवार को मौैसम विभाग से अच्छी खबर मिली। घने बादलों के साथ गुरुवार को महाराष्ट्र में मानसून दाखिल हो गया। कोकण के रत्नागिरी जिले सहित कोल्हापुर में सीजन की पहली भारी बारिश भी हुई है। आर्थिक राजधानी मुंबई की तरफ भी मानसून बढ़ रहा है। मानसून के आगाज के साथ ही मौसम विभाग ने कोकण, मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र में 21 से 23 जून के बीच मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन में मानसून समूचे महाराष्ट्र में पहुंच जाएगा।
मुंबई में मौसम विभाग के उप-महाप्रबंधक केएस होसालकर ने कहा कि मानसून ने गुरुवार को महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। उन्होंने बताया कि रत्नागिरी और कोल्हापूर में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र के सभी इलाकों में फैल जाएगा।
मौसम पर नजर रखने वाली निजी संस्था स्काइमेट का कहना है कि 25 जून को मानसून मुंबई में दाखिल हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से महानगर में मानसून पूर्व बारिश हो रही है। गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। दिन का तापमान 33 डिग्री रहा जबकि हवा में नमी 80 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई।
मानसून के महाराष्ट्र में दाखिल होने की खबर से मुंबईकरों ने राहत की सांस ली है। स्काइमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) बन रहा है। इससे तेलंगाना, विदर्भ और मराठवाड़ा में जोरदार बारिश होने की संभावना बन रही है।