7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: ट्यूशन टीचर की शर्मनाक हरकत, पढ़ाने के बहाने छात्रा से किया गंदा काम; 4 साल की बच्ची से रेप

Mumbai Crime News: आरोपी टीचर वडाला के एंटॉप हिल इलाके में प्राइवेट क्लासेस चलाता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 04, 2023

maharashtra_police.jpg

ठाणे में रेव पार्टी पर छापा

Wadala/Sion News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एंटॉप हिल इलाके में 16 साल की एक नाबालिग लड़की का उसके ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक, सायन की रहने वाली पीड़िता आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपी टीचर वडाला के एंटॉप हिल इलाके में प्राइवेट क्लासेस चलाता है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी पढ़ाने के बहाने छात्रा के करीब आने की कोशिश करता था। उसे गलत तरीके से छूता था। जिससे छात्रा काफी परेशान हो गई और आखिरकार उसने क्लास जाना बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने क्लास न जाने की असली वजह अपने माता-पिता से छिपाई और तबीयत ठीक न होने का बहाना बनाया। हालांकि, करीब एक महीने बाद लड़की ने हिम्मत जुटाई और सच्चाई बता दी। यह भी पढ़े-Mumbai: युवक ने नाबालिग से की दोस्ती, फिर रेप, गर्भवती होने पर आत्महत्या के लिए किया मजबूर


पढ़ाने के बहाने 16 साल की लड़की से घिनौनी हरकत

पीड़ित लड़की ने अपने माता-पिता को 1 से 14 नवंबर के बीच घटी पूरी घटना बता दी। जिसके बाद शनिवार को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एंटॉप हिल पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की धाराओं के अलावा पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि ममाले की जांच चल रही है।

वडाला में 4 साल की बच्ची से परिचित ने किया रेप

मुंबई के वडाला टीटी पुलिस स्टेशन की सीमा में चार साल की बच्ची से बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करायी है। जिसके बाद वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस ने 23 वर्षीय संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पीड़िता का परिचित है। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा है, उससे पूछताछ जारी है।