1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: 20वीं मंजिल से धकेले जाने के बाद भी जिंदा बची महिला, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार!

Mumbai Malad News: मुंबई में हाउस हेल्पर के तौर पर काम करने वाली 26 वर्षीय महिला को 20 मंजिला इमारत के टेरिस से कथित तौर पर वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का दे दिया। लेकिन महिला की जान चमत्कारिक रूप से बच गयी। अभी आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 30, 2022

Nashik Murder

नासिक में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक ऐसा मामला आया, जिसमें उंची इमारत से धकेले जाने के बाद भी एक महिला सकुशल बच गयी। गुरुवार को एक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम महिला की जान बचाने में कामयाब हो गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक, हाउस हेल्पर के तौर पर काम करने वाली 26 वर्षीय पीड़िता को 20 मंजिला इमारत के टेरिस से कथित तौर पर वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का दे दिया। लेकिन महिला की जान चमत्कारिक रूप से बच गयी। अभी आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। यह भी पढ़े-Mumbai: टीवी देखते हुए महिला बना रही थी मैगी, जहरीला टमाटर भी साथ में पकाया, 6 दिन बाद हुई मौत

दरअसल महिला 20वीं मंजिल से गिरने के बाद 18वीं मंजिल के एक फ्लैट की खिड़की के ऊपर बने शेड पर गिर गयी। जहां से उसे बचा लिया गया। पुलिस अब 35 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की तलाश कर रही है।

26 वर्षीय महिला मलाड वेस्ट (Malad) में ब्लू होराइजन टावर्स (Blue Horizon Towers) में काम करती है। पुलिस के बयान के अनुसार, सुबह करीब 9.45 बजे उसने अपना काम खत्म किया और घर जा रही थी, तभी आरोपी अर्जुन सिंह उसके पास आया। अर्जुन ने उसे बताया कि एक महिला ए-विंग की 20वीं मंजिल पर रहने आई है, और वह एक कामवाली की तलाश में है। इसके लिए वह एक दिन में 3,000 रुपये भी देने के लिए तैयार है। जिसके बाद पीड़िता अर्जुन के साथ वहां गयी, तो घर के मालिक ने उसे 30 मिनट बाद आने के लिए कहा गया। इस बीच, पीड़िता टेरिस पर सूख रहे कपड़े लेने के लिए चली गयी।

बयान के अनुसार, दोनों टेरिस पर पहुंचे और अचानक आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया, उसे जमीन पर पटक दिया और फिर उसे इमारत से नीचे फेंक दिया। हालांकि, वह एक फ्लैट की खिड़की के शेड पर अटक गयी।

मलाड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा “हमने उसे रेस्क्यू किया और शताब्दी अस्पताल ले गए, जहां उसके सिर, गर्दन और हाथों पर लगे मामूली चोटों का इलाज किया गया।” मलाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक डी लिगाडे (D Ligade) ने कहा कि अर्जुन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही हैं। हालाँकि, अभी तक उसका मकसद पता नहीं चला हैं।

पीड़िता भी इस बात से अनजान है कि उसने उसे मारने की कोशिश क्यों की, लेकिन घटना के बाद से उसका मंगलसूत्र गायब है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, इसलिए वे अर्जुन की गिरफ्तारी के बिना किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते है।

Story Loader