1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: पिता के लिए रोटी खरीदने गया था 12 साल का बेटा, घर लौटते समय बेस्ट बस ने कुचला, मौत

Mumbai BEST Bus Accident: शिवाजी नगर पुलिस (Shivaji Nagar Police) ने 31 वर्षीय बस चालक गणेश गुंजाल के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 22, 2022

best_bus.jpg

BEST BusBEST Bus

Mumbai Govandi News: मुंबई के गोवंडी (Govandi News) इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 साल के लड़के की मौत हो गई। दरअसल बच्चा उस समय बेस्ट बस (BEST Bus Accident) की चपेट में आ गया, जब वह अपने पिता के लिए होटल से रोटी खरीदकर घर लौट रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार को शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में हुआ। लड़का अचानक बीच सड़क पर आ गया, इस वजह से बेस्ट बस ड्राइवर समय पर गाड़ी नहीं रोक सका और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गयी। शिवाजी नगर पुलिस (Shivaji Nagar Police) ने 31 वर्षीय बस चालक गणेश गुंजाल के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़े-Mumbai: दिवाली में मुंबईकरों की मुश्किलें बढ़ीं, वेतन वृद्धि और बोनस के लिए बेस्ट के संविदा कर्मियों ने की हड़ताल

पुलिस के अनुसार मृतक समीर अपने 36 वर्षीय पिता रियाज, सौतेली मां और 14 वर्षीय भाई के साथ रहता था। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, पेशे से ऑटो चालक रियाज की पत्नी ने दोपहर (हादसे के दिन) के खाने में रोटी के अलावा सब कुछ बनाया था और इसलिए उसने अपने बेटे को शिवाजी नगर के 90 फीट रोड स्थित एक होटल से चपाती लाने को कहा था।

समीर के घर से निकलने के करीब दस मिनट बाद रियाज को उसके दोस्त शहजाद शेख ने फोन किया और बताया कि समीर का बेस्ट बस से एक्सीडेंट हो गया है। बस गोवंडी में 90 फीट पर रफीक नगर की ओर जा रही थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका, क्योंकि समीर डिवाइडर से कूदकर अचानक वाहन के सामने आ गया। बस की टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर गया और कुछ मीटर तक घसीटता गया, जिसके बाद इसकी भनक बस ड्राइवर को लगी तो उसने ब्रेक लगाया। लड़के को सिर में गंभीर चोट लगी थी। मौके से उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Story Loader