11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai : 4 साल बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को दबोचा, छोटी सी बात पर की थी युवक की हत्या

मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के एक आरोप में चार साल से फरार चल रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में एक आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। मुखबिर से मिली पक्की सूचना के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है।

2 min read
Google source verification
arrest.jpg

Crime

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने हत्या के एक मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया है। एक मुखबिर से मिली खबर के बाद इस आरोपी की गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान स्वप्निल कुलविंदर सिंह के रूप में की है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के बाद जांच कर रही है।

बता दें कि मानखुर्द पुलिस ने हत्या के आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट से मिले आर्डर के बाद पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड में भेज दिया है और आगे की जांच लग गई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश रहेगी। यह भी पढ़ें: Mumbai: सोशल मीडिया फ्रेंड के साथ लापता हुई दो नाबालिक लड़कियां, घंटों ऑनलाइन क्लास के नाम पर करतीं थी चैट

मानखुर्द पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक दत्ता भोसले ने कहा है कि 5 अप्रैल 2019 को आरोपी ने अपने साथी विनोद गवडा के साथ मिलकर विजेंदर सिंह की हत्या एक मामूली विवाद पर कर दी थी। उसी वक्त पुलिस ने विनोद गवडा को हिरासत में ले लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया था। चार साल बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली और पुलिस निरीक्षक (क्राइम) आदिनाथ गावडे के मार्गदर्शन में कॉन्स्टेबल कदम, फडतरे और ठाकरे की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पिंपरी-चिंचवड में भी एक साल बाद पकड़े गए हत्या के चार आरोपी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी तरह का मामला पिंपरी में सामने आया है। पिछले साल पिंपरी-चिंचवड के चिखली की हरगुडे बस्ती में हुई एक महिला की हत्या के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई है। पिछले साल अगस्त में कमल खाणेकर की उनके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस मामले में पिंपरी-चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। हत्या के आरोपियों की पहचान अब्दुल अन्सारी, मोहम्मद शेख, रईसउद्दीन राईन और वासिब खान के रूप में की गई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग