1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: आर्यन खान को मिली बड़ी राहत, स्पेशल NDPS कोर्ट ने दिए पासपोर्ट लौटाने के आदेश

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को विशेष एनडीपीएस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ड्रग्स केस में एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के कोर्ट ने आर्यन खान का पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया है। बता दें कि आर्यन खान ने अपना पासपोर्ट वापस करने का अनुरोध किया था।

2 min read
Google source verification
aryan_khan.jpg

Aryan Khan

पिछले साल ड्रग के मामले में एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में अपना पासपोर्ट वापस करने के लिए याचिका दायर कर थी। आज स्पेशल कोर्ट ने कोर्ट की रजिस्ट्री को आर्यन खान का पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया है। आर्यन खान ने अपनी जमानत की शर्तों के तहत कोर्ट के समक्ष अपना पासपोर्ट जमा कराया था। उन्हें हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, जांच एजेंसी ने मई में दायर आरोप-पत्र में आर्यन का नाम आरोपी के रूप में शामिल नहीं किया था। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान की याचिका पर आज (13 जुलाई) को सुनवाई निर्धारित की गई थी। विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने इसके बाद आर्यन की याचिका मंजूर कर ली। कोर्ट ने फैसला आर्यन खान के पक्ष में सुनाया। यह भी पढ़ें: Maharashtra: देखते ही देखते समुद्र की लपटों में बह गई खुशियां, बच्चों को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग; तीनों बहे

बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में पिछले साल 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने ‘पर्याप्त साक्ष्य के अभाव' में आर्यन खान एवं पांच अन्य को बरी कर दिया था। जमानत की शर्तों के मुताबिक आर्यन खान ने अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा कर दिया था। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका मंजूर किए जाने से पहले आर्यन खान को करीब 20 दिन तक जेल में रहना पड़ा था।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक, आर्यन खान एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है। वह डायरेक्शन में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। इसके लिए आर्यन खान एक ओटीटी शो की स्क्रिप्ट लिखने में व्यस्त हैं। सूत्रों की माने तो आर्यन खान ने अपने पिता शाहरुख की अगली फिल्म 'पठान' में असिस्ट किया है। उन्होंने फिल्म में एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ भी किया है।

Story Loader