9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Car Fire: मुंबई में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो लोग; देखें वायरल वीडियो

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। बताना चाहते हैं कि चलती कार में अचानक आग लग गई है। अच्छी बात यह है कि कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai Car Fire

मुंबई में चलती कार में लगी भीषण आग

Mumbai Car Fire Video: मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। एक चलती कार में अचानक आग लगी और चंद मिनटों में वह जलकर खाक हो गई। अच्छी बात यह रही कि कार में मौजूद दो लोग बाल-बाल बच गए। क्योंकि आग लगते ही दोनों तत्काल बाहर निकल गए। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

ज्ञात हो कि मुंबई से सटे भायंदर इलाके में बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार कार में ड्राइवर के अलावा महिला बैठी हुई थी। लेकिन कार के इंजन में आग लगते ही दोनों बाहर निकल गए। इस दौरान कार देखते ही देखते चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर भायंदर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फिर आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें-Mumbai Accident: मुंबई के खार दांडा पर भीषण सड़क हादसा, इनोवा की जोरदार टक्कर से अर्टिगा हवा में उड़ी; देखें वायरल वीडियो

वहीं अच्छी खबर यह रही कि आग में कोई जन हानि नहीं हुई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चंद मिनटों में ही कार जलकर खाक हो गई है। कार में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले नागपुर में चलती बस में भीषण आग लग गई थी।

नागपुर में बस में जब आग लगी थी तब भी लोगों को सही समय रहते बाहर निकाल लिया गया था। आग लगते ही बस जलकर खाक हो गई थी। जिस बस में आग लगी थी वह नागपुर नगर निगम की थी। यह पूरी घटना शहर के मेडिकल चौराहे पर रूपम इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के पास हुई थी।