
demo pic
मुंबई: मुंबई के जुहू में एक महिला के साथ एक बिजेनसमैन द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी बिजनेसमैन की उम्र 75 साल है और पीड़ित महिला की उम्र 35 साल है। इस मामले में एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालंकि अभी तक पुलिस ने इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला को 'डी गैंग' के नाम से जान से मारने की धमकी भी दी है।
इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि मुंबई के जुहू इलाके में एक 75 साल के बिजनेसमैन द्वारा 35 वर्ष की महिला के साथ रेप किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला से दो करोड़ रुपये लोन के रूप में लिए थे। बाद में जब महिला ने अपने पैसे मांगने शुरू किये तो वह महिला से झगड़ा करने लगा। फिर विवाद बढ़ा तो उसनें महिला को दाऊद इब्राहिम के नाम पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसनें पीड़िता के साथ रेप किया।
एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने महिला के साथ रेप की घटना को कब अंजाम दिया। इससे पहले मुंबई के कुर्ला इलाके में एक 19 साल की विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। यह महिला कोलकाता से मुंबई नौकरी की तलाश में आई थी। पुलिस ने इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Published on:
16 Jun 2022 09:31 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
