14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: मुंबई में नाबालिग के साथ लोकल ट्रेन के खाली डब्बे में छेड़छाड़ से हडकंप, जांच में जुटी जीआरपी

मुंबई में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा पर फिर सवाल उठने लगा है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Young woman Raped by turning a lemon on her head in Satara, Accused Arrested

सतारा में जादू टोना के लिए सिर पर नींबू घुमाकर युवती से बलात्कार

Mumbai Crime News: मुंबई में एक 14 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले से हडकंप मच गया है। बताना चाहते हैं कि लड़की का कहना है कि उसके ऊपर ब्लेड से हमला किया गया और खाली लोकल के डिब्बे में छेड़छाड़ की गई है। यह पूरी घटना लोअर परेल स्टेशन के पास हुई है। पीड़िता के अनुसार जिस शख्स ने यह सब किया उससे वह पहली बार मिली थी।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जीआरपी को केस ट्रांसफर किया है। इस पूरे मामले पर जीआरपी का कहना है कि वे शिकायत की सत्यता की जांच कर रहे हैं। पीड़िता मुंबई के सांताक्रुज इलाके में रहती है। 10 जुलाई को वह अपने घर से रात 10 बजे कुछ सामान लेने के लिए बाहर जाना चाहती थी लेकिन घर वालों ने इनकार किया। जिसके बाद गुस्से में आकर उसनें चर्चगेट के लिए ट्रेन पकड़ी और वहां पहुंच गई।

यह भी पढ़ें-Thane Crime News: 16 साल की बेटी की इज्जत से सौतेले पिता ने किया खिलवाड़, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

चर्चगेट स्टेशन पहुंचने के बाद वह स्टेशन के आस-पास घूम रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोका और पूछताछ की। फिर कहा कि उसका भाई उसका इंतजार सांताक्रुज स्टेशन पर कर रहा है। जिसके बाद लड़की ने उसपर भरोसा कर लिया। आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे उसके भाई के पास छोड़ देगा। फिर दोनों ने ट्रेन पकड़ी।

इसी दौरान रात में लोअर परेल स्टेशन के पास खड़ी लोकल ट्रेन के डिब्बे में आरोपी नाबालिग को ले गया और उसे ट्रेन में चढ़ाकर गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच लड़ाई हुई और आरोपी के पास ब्लेड जैसी नुकीली चीज भी थी जिससे वह पीड़िता का गला काटना चाहता था। लेकिन लड़की के भीड़ जाने के कारण वह डर गया और उतरकर भाग गया।

इस घटना के तत्काल बाद लड़की ने दूसरी ट्रेन पकड़ी और घर पहुंची। जब वह घर पहुंची तो उसके घर वालों ने उसके जख्मों को देखा और अस्पताल ले गए। जिसके बाद अस्पताल ने वाकोला पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की अन्य धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। बहरहाल मामले की जांच शुरू है।