14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टर डायरेक्टर जो साइमन का हार्ट अटैक से हुआ निधन, फिल्मी जगत में छाया मातम

Actor-Director Joe Simon dies: फेमस एक्टर और डायरेक्टर जो साइमन का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है, इस खबर ने फिल्मी जगत में गहरा सदमा पहुंचाया है।

2 min read
Google source verification
(सोर्स: x @NamCinema के अकाउंट द्वारा)

फेमस एक्टर और डायरेक्टर जो साइमन (सोर्स: x @NamCinema के अकाउंट द्वारा)

Actor-Director Joe Simon dies: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर, निर्देशक और गीतकार जो साइमन का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया, वे 80 साल के थे। शुक्रवार को कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के दौरान अचानक बेहोश हुए और बाद में अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके इस आकस्मिक निधन से साउथ फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

अचानक गिर पड़े और बताया गया

खबरों के अनुसार, जो साइमन बैठक में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। साथ ही उन्होंने एक जश्न आयोजन करने का भी सुझाव दिया था। बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही वे एक कुर्सी पर बैठे, वो अचानक गिर पड़े और बताया गया कि ये एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट था। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शाम तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इतना ही नहीं, जो साइमन का फिल्मी करियर कई दशकों पुराना था। उन्होंने 'साहस सिम्हा', 'स्नेहदा कडालल्ली', 'सिम्हा जोड़ी' और 'मिस्टर वासु' समेत कई सफल कन्नड़ फिल्मों का निर्देशन किया। एक्टर- निर्देशक और गीतकार के रूप में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, वे कन्नड़ फिल्म डायरेक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राजनीति के क्षेत्र से इस दुखद खबर पर शोक

फिल्म इंडस्ट्री में कई वरिष्ठ सदस्यों और राजनीति के क्षेत्र से इस दुखद खबर पर शोक व्यक्त किया जा रहा है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने जो साइमन के निधन को एक बड़ी क्षति बताया और कहा कि उनका योगदान कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए अविस्मरणीय रहेगा। साथ ही, उन्होंने कन्नड़ में ट्वीट करते हुए लिखा, "मंडीया के रहने वाले जो साइमन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।"