9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Crime News: मुंबई के कांदिवली में युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, इलाके में तनाव; जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के कांदिवली में एक शख्स की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या होने से इलाक में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai Police

मुंबई के कांदिवली में युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

Kandivali Murder Case: मुंबई के कांदिवली में एक युवक की गला काटकर हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से युवक का गला काटा गया है। इस हत्याकांड के कारण इलाके में तनाव है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि मुंबई के कांदिवली पूर्व में युवक की हत्या की गई है। अपराधियों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर हमला किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। साथ ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-Mumbai Car Fire: मुंबई में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो लोग; देखें वायरल वीडियो

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज हो गई है। साथ ही आगे की जांच शुरू है। फोरेंसिक की टीम को डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कुल 3 टीमों का गठन पुलिस ने किया है।

गौर हो कि इससे पहले मुंबई के धारावी इलाके में एक 26 साल के कबड्डी के प्लेयर विमलराज नादर की शुक्रवार शाम हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि हत्या में क्रिकेट के स्टंप और धारदार हथियार का उपयोग किया गया था। पुलिस ने इस केस में कुल तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग