
Queen Elizabeth II and mumbai dabbawala
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। महारानी के निधन के बाद देश और दुनिया में शोक की लहर है। महारानी एलिजाबेथ का मुंबई से एक खास लगाव देखने को मिला था। वहीं, मुंबई के मशहूर डब्बावालों ने भी महारानी के निधन पर शोक प्रकट किया है। डब्बावालों ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद वे शाही परिवार और दुनिया भर के लोगों की तरह दुखी हैं।
मुंबई के डब्बावाले वर्ल्ड लेवल पर फेमस लंच बॉक्स डिलीवरी और रिटर्न सिस्टम संचालित करते हैं। ये लोग समय पर लोगों के घरों और होटलों से गर्म लंच की डिलीवरी करते हैं। इनकी टाइमिंग ऐसी है कि जिसकी वजह से इन्हें मुंबई की लाइफलाइन माना जाता है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: नवनीत राणा के खिलाफ दो दिन में केस दर्ज, पुलिस की पत्नी ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी; जानें पूरा मामला
बता दें कि नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रघुनाथ मेडगे ने बताया कि मुंबई के सभी डब्बावालों की तरफ से मैं शाही परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मुंबई के डब्बावाले दुनिया के लोगों के लिए लिए बिल्कुल अनजान थे लेकिन महारानी एलिजाबेथ और शाही परिवार की वजह से उन्हें एक नई पहचान मिली और दुनिया भर में मशहूर हो गए। मेडगे और एक अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारी सोपान मारे ने अप्रैल 2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर-बाउल्स की शाही शादी में भाग लिया था।
शाही शादी के लिए लंदन की अपनी 8 दिनों यात्रा को एक बार फिर याद करते हुए मेडगे ने बताया कि उन्होंने विंडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ब्रेकफास्ट किया था। हमने शाही परिवार के साथ विंडसर कैसल में दो बार ब्रेकफास्ट किया और इस दौरान वहां महारानी खुद मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाषा की दिक्कत की वजह से वो महारानी से बात नहीं कर सके थे लेकिन उन्होंने उनके साथ बहुत विनम्रता से पेश आई थी। मेडगे ने बताया कि महारानी एलिजाबेथ ने उनसे साल 2008 में मुंबई पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमले के बारे में भी पूछा था।
Updated on:
10 Sept 2022 05:43 pm
Published on:
10 Sept 2022 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
