मुंबई

Mumbai: चाकू की नोक पर 15 साल की लड़की से गैंगरेप, मुलुंड में सनसनीखेज वारदात

Mumbai Gangrape: भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Sep 25, 2023
मुलुंड में नाबालिग से हैवानियत

Mulund News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai News) के मुलुंड इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने बताया कि चाकू की नोंक पर और पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता आरोपियों को जानती थी और वे एक ही इलाके में झुग्गी बस्ती में रहते है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने दोस्त के साथ पीड़िता के घर में तब घुसा जब वह अकेली थी और चाकू की नोक पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। यह भी पढ़े-Mumbai: पिता बना हैवान! 10 साल की बेटी का घोंटा गला, डोंबिवली में दिलदहला देने वाली घटना

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा और पॉस्को एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दूसरे राज्य में गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता के साथ दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से गंदा काम किया। उन्होंने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी। मुलुंड पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और पॉस्को एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से मुलुंड में सनसनी फैल गई है।

Published on:
25 Sept 2023 09:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर