
मुंबई में जुलाई में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई
Mumbai Heavy Rain Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है। कुछ घंटों की राहत के बाद गुरुवार रात से ही मुंबई शहर और उपनगरों में भारी बारिश जारी है, नतीजतन जलभराव की समस्या हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके उपनगरों के लिए आज दोपहर तक ‘अत्यधिक भारी बारिश’ की चेतावन देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते मुंबई में सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। रेड अलर्ट के मद्देनजर मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
मौसम विभाग के मुंबई स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज हुई। बीते 24 घंटे में सांताक्रूज़ में 145.1 मिमी (मिलीमीटर), कोलाबा में 223.2 मिमी (अत्यधिक भारी बारिश), बांद्रा में 106 मिमी, दहिसर में 70.5 मिमी, राम मंदिर में 161 मिमी, चेंबूर में 86.5 मिमी, भायखला में 119 मिमी, सीएसएमटी में 153.5 मिमी, माटुंगा में 78.5 मिमी और सायन में 112 मिमी बारिश हुई है। यह भी पढ़े-NCP किसकी? शरद पवार खेमे को चुनाव आयोग का नोटिस, भतीजे अजित के दावे पर मांगा जवाब
पिछले 24 घंटे में 100 mm से ज्यादा बारिश
बीएमसी (BMC) के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में 112.25 मिमी, पूर्वी उपनगर में 104.43 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 116.42 मिमी औसतन बारिश दर्ज की गई। बीएमसी ने भी मुंबई शहर और उपनगरों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कभी-कभी 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ भी चल सकती है।
जुलाई महीने का रिकॉर्ड टूटा-
मुंबई में जुलाई महीने में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले जुलाई 2020 में सांताक्रूज़ में 1502 मिमी बारीश दर्ज हुई थी। जबकि इस मानसून के सीजन में 1 जुलाई से 26 जुलाई 2023 रात साढ़े 8 बजे तक सांताक्रूज़ में कुल 1557.8 मिमी बारिश हुई। यानी जुलाई महीने के ख़त्म होने से 5 दिन पहले ही मुंबई में जुलाई में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड टूट गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी है।
3 झीलें लबालब भरी
मालूम हो कि जुलाई महीने में मुंबई में झमझम बरसात हुई। जिसकी वजह से शहर के लोगों को पानी सप्लाई करने वाली तीन झीलें लबालब भर गयीं। बीएमसी ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात झीलों में से तानसा, तुलसी और विहार झीलें पूरी तरह से भरने के बाद ओवरफ्लो हो रहीं है। जबकि बाकि झीलों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
मुंबई के कईं इलाकों में सड़के जलमग्न, देखें वीडियो-
Published on:
27 Jul 2023 12:34 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
