
Luggage
पिछले 18 महीनों में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने हवाईअड्डों या विमानों में भूल जाने वाली या खो जाने वाली 15 करोड़ रुपए की 27 हजार 917 वस्तुएं यात्रियों को उन्हें लौटाया है। मुंबई का एयरपोर्ट सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हर दिन हजारों की संख्या में विमाने उड़ान भरती हैं और लैंड करती हैं। इन विमानों में लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। वहीं हवाईअड्डे के कर्मचारी यात्रियों की तमाम सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ ही गलती से छोड़े गए सामानों को भी इकट्ठा करते है और उन्हें सीआईएसएफ कार्यालय में लॉस्ट एंड फाउंड विभाग में जमा करा देते हैं।
बता दें कि साल 2021 से लेकर इस साल जून तक कुल 27 हजार 917 ऐसे सामान सीआईएसएफ के पास जमा कराई गई थी जिन्हें उनके मालिक भुल गए थे या उनसे वो सामान खो गया था। ऐसे में इन सामानों को सीआईएसएफ ने सही सलामत उनके मालिकों तक पहुंचा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकांत किशोर ने कहा कि यह हमारी ड्यूटी है कि हम यात्रियों की भूली हुई चीजों को उनके सही मालिकों तक सही सलामत पहुंचा दें। यह भी पढ़ें: Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस को मिली शिकायत
दूसरी तरफ, सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि जनवरी 2021 में 1,825, फरवरी में 2,601, अक्टूबर में 2,462 और दिसंबर में 2,002 खोए हुए सामानों की शिकायत दर्ज की गई थी। इसी प्रकार इस साल मार्च में 2,124, अप्रैल में 2,593, मई में 2,683 और जून में 2,192 मामले दर्ज किए गए थे।
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों द्वारा फ्लाइट के भीतर या एयरपोर्ट पर भूल जाने वाली चीजों में सबसे ज्यादा मोबाइल फोन, लैपटॉप, चार्जर, आईपैड, कैमरा आदि हैं। कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां महंगे सामान को कोई अन्य यात्री ले लिया था। हमने ऐसे भी मामलों को सीसीटीवी फुटेज में चेक करके सामान उनके मालिकों को लौटा दिया है।
Updated on:
25 Jul 2022 08:16 pm
Published on:
25 Jul 2022 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
