
मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली 3 झीलें ओवरफ्लो हुई
Mumbai Lake Water Level: मुंबई और उपनगरों में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शहरवासियों की प्यास बुझाने वाली सात में से तीन झीलें पूरी तरह भर गई हैं। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले प्रमुख झीलों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मुंबई के लोगों को पानी कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। जुलाई के अंत तक सभी सात झीलों की समीक्षा के बाद पानी की कटौती खत्म करने पर फैसला लिया जा सकता है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से तानसा, तुलसी और विहार झीलें पूरी तरह से भरने के बाद ओवरफ्लो हो गईं है। इसमें तानसा और विहार झीलें मुंबई में पीने योग्य पानी का प्रमुख जलस्त्रोत हैं। यह भी पढ़े-Mumbai Rains: 1 जुलाई से मुंबई में पानी की कटौती, जलाशयों में बचा सिर्फ 26 दिन का पानी!
मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में स्थित विहार झील रात 12 बजकर 48 मिनट पर पूरी तरह से भर गई, जबकि ठाणे जिले में स्थित तानसा झील आज सुबह लगभग 4:30 बजे ओवरफ्लो होना शुरू हुई। जबकि 20 जुलाई को ही तुलसी झील पूरी तरह से भर गई थी।
बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की पवई झील जुलाई महीने की शुरूआत में ही लबालब भर गया। हालांकि इसका पानी पीने के लिए उपयोग नहीं किया जाता है।
बता दें कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सभी सात झीलों- भातसा, अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोडक सागर, विहार और तुलसी की जल संग्रहण क्षमता 14 लाख 47 हजार 363 मिलियन लीटर है। ये झीले मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में स्थित हैं। इन सात बांधों से प्रतिदिन 385 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है।
Published on:
26 Jul 2023 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
