
मुंबई लोकल ट्रेन में लड़की का यौन उत्पीड़न
Mumbai Local Train Sexually Harassment: मुंबई की 'लाइफलाइन' मुंबई लोकल ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, एक महीने के अंदर चलती लोकल ट्रेन में लड़की से यौन उत्पीड़न का दूसरा मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने 24 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।
राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 23 जून की रात को पश्चिमी रेलवे (Western Railway) के चर्नी रोड (Charni Road) और ग्रांट रोड (Grant Road) रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। मुंबई सेंट्रल जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है। यह भी पढ़े-मुंबई लोकल ट्रेन में 20 साल की छात्रा से रेप की कोशिश, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मुंबई जीआरपी के अनुसार, मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में 24 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता चर्नी रोड स्टेशन से लोकल में चढ़ी और जैसे ही ट्रेन ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पहुंची, एक अज्ञात व्यक्ति डिब्बे में चढ़ गया और महिला को अश्लील इशारे करने लगा, अश्लील शब्द कहे और शोर मचाने पर मौके से भाग गया।
रेलवे पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने घटना के पांच दिन बाद बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस महीने की शुरुआत में चलती मुंबई लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। आरोप है कि पीड़िता के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गंदी हरकत की और उसका यौन उत्पीड़न किया। 14 जून की सुबह हुई घटना के समय वह अकेली यात्रा कर रही थी। गिरगांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह नवी मुंबई के बेलापुर परीक्षा देने जा रही थी, इस बीच आरोपी उसके डिब्बे में चढ़ा और घिनौनी हरकत की। पुलिस ने बाद में इस मामले में 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया था।
Published on:
30 Jun 2023 02:26 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
