Mumbai Local Train Update: मुंबई लोकल को शहर और उपनगरों की 'लाइफ लाइन' कहा जाता है। हर दिन लाखों यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा करते हैं।
Mumbai Central Line Local Delayed: मुंबई में एक बार फिर सेंट्रल लाइन (Central Railway) की लोकल ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, इंजन फेल होने की वजह से सेंट्रल रेलवे की कल्याण-कर्जत लाइन पर यातायात ठप हो गया। बदलापुर (Badlapur) और वांगानी (Wangani) स्टेशन के बीच इंजन बंद होने से लोकल सेवा बाधित हुई है।रेल कर्मचारियों द्वारा इंजन को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुंबई लोकल में शाम के समय काफी भीड़ होती है, ऐसे में लोकल ट्रेन सेवाओं के प्रभावित होने से प्रमुख स्टेशनों पर भारी भीड़ हो गयी। कल्याण से कर्जत के बीच लोकल ट्रेन सेवा आधे घंटे से अधिक समय तक बंद रही। कल्याण से कर्जत के बीच लोकल ट्रेनों के बाधित होने से सेंट्रल रेलवे का अप-डाउन शेड्यूल बिगड़ने की आशंका है। हालांकि रेलवे कर्मचारी लोकल सेवा को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे है। यह भी पढ़े-Maharashtra Rain: मुंबई-ठाणे में फिर बदलेगा मौसम! बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश के आसार
बदलापुर और वांगनी मध्य रेलवे की उपनगरीय लोकल सेवा के स्टेशन हैं। इन दोनों स्टेशनों के बीच एक इंजन शुक्रवार देर शाम में खराब हो गया। इससे कर्जत आने-जाने वाली लोकल सेवा प्रभावित हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रवाना हुई कर्जत लोकल बंद पड़े इंजन के पीछे काफी समय तक रुकी रही। इस बीच, सेंट्रल रेलवे की ओर से रूट को सुचारू करने का काम किया जा रहा है।
बता दें कि मुंबई लोकल को शहर और उपनगरों की 'लाइफ लाइन' कहा जाता है। हर दिन लाखों यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा करते हैं। इसलिए शहरवासियों के लिए मुंबई लोकल बहुत ही महत्वपूर्ण है।