मुंबई

Monsoon Update: थोड़ा इंतजार और… मुंबई में होने वाली है मॉनसून की एंट्री, IMD ने दी गुड न्यूज

Mumbai Monsoon Update: मुंबई में जून महीने के आखिरी तीन से चार दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। जून में मुंबई में औसतन 526.3 मिमी बारिश होती है।

2 min read
Jun 19, 2023
मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के स्कूलों में कल छुट्टी

Mumbai Monsoon Arrival Date: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) का आगमन हो चुका है, लेकिन रफ्तार बेहद धीमी है। इस बीच, मुंबई में मॉनसून की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैं। भारत की वित्तीय राजधानी में रुक-रुक कर बहुत हलकी बारिश हो रही है। हालांकि शहर में मॉनसून कब दस्तक देगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है। इन सबके बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक अच्छी खबर दी है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 72 घंटे से भी कम समय में मुंबई पहुंच सकता है।

आईएमडी का ताजा पूर्वानुमान सच साबित होता है तो मुंबई में बुधवार (21 जून) या फिर गुरुवार (22 जून) तक मौसम बादल जायेगा और मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। महाराष्ट्र में मॉनसून का आगमन 11 जून को हुआ था, जो कि 10 जून की अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख से महज एक दिन बाद था। वर्तमान में मॉनसून महाराष्ट्र के रत्नागिरी तक पहुंच चुका है और तब से आगे नहीं बढ़ा है। इस साल अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' (Biparjoy Cyclone) की वजह से मॉनसून के आगमन में देरी हुई है। यह भी पढ़े-मुंबई के अक्सा बीच पर टला बड़ा हादसा, लाइफगार्ड्स ने बचाई 10 लोगों की जान

आईएमडी पुणे प्रमुख अनुपम कश्यपी (Anupam Kashyapi) ने रविवार को कहा कि अगले 72 घंटों में अरब सागर में मॉनसून की गतिविधि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर अनुकूल परिस्थितियों में मानसून को रत्नागिरी से मुंबई पहुंचने में लगभग 48 घंटे का समय लगता हैं। मौसम एजेंसी ने मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दक्षिण-मध्य भागों, कोंकण और मराठवाड़ा क्षेत्रों में मॉनसून के सक्रिय होने की स्थिती बनी है।

इस बीच, भारत की पहली प्राइवेट वेदर कंपनी स्काईमेट (Skymet) के महेश पालावत (Mahesh Palawat) ने कहा कि मॉनसून अगले 3 से 4 दिनों में मुंबई पहुंच जाएगा। हालांकि एक अन्य मौसम के जानकार ने कहा कि 27 और 28 जून को मुंबई में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। हालांकि मॉनसून 25 से 27 जून के बीच मुंबई पहुंचेगा।

वहीँ, एक अन्य मौसम के जानकर ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार तक हल्की बारिश के आसार है, लेकिन इस हफ्ते शहर का मौसम ज्यादातर शुष्क ही बना रहेगा। जबकि वीकेंड से मुंबई में बारिश का जोर बढ़ेगा और एक हफ्ते बाद मुंबई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में जून महीने के आखिरी तीन से चार दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। जून में मुंबई में औसतन 526.3 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस साल जून महीने के आधे से अधिक बीत जाने के बाद 20 मिमी से भी कम बारिश दर्ज हुई है।

Monsoon Latest Update 19 जून तक कहां पहुंचा मॉनसून, IMD ने दी ये जानकारी-

Published on:
19 Jun 2023 10:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर