
मुंबई के स्कूल में छात्राओं का यौन उत्पीड़न
Mumbai Minor Rape: मुंबई में चाकू की नोंक पर नौ साल की बच्ची से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। सहार पुलिस (Sahar Police) ने दुष्कर्म करने वाले 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग पीड़िता का रिश्तेदार है। आरोपी बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। इसके बाद उसने चाकू की नोंक पर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की अपने परिवार के साथ रहती है, जबकि आरोपी उनके पड़ोस में रहता है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता से रेप करने के बाद उसने उसे नहलाया। इस दौरान आरोपी ने सब कुछ रिकॉर्ड किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यह भी पढ़े-मुंबई: बोरीवली में हथौड़े से हत्या, मामूली बात पर शख्स ने दोस्त को मार डाला, गिरफ्तार
शुक्रवार रात करीब नौ बजे आरोपी ने बच्ची को आइसक्रीम का लालच दिया और उसे अपने घर ले गया। चूंकि बच्ची उसे जानती थी, इसलिए वह साथ चली गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा “घर पहुंचने पर आरोपी ने लड़की की गर्दन पर चाकू रख दिया और फिर उसके साथ रेप किया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करते समय अपने मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बाद में उसने पीड़िता को नहलाया और फिर से उसका वीडियो बनाया।“
अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उस वीडियो को गांव में पीड़िता के रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर उसे मुंह बंद रखने को कहा। हालांकि, लड़की सीधे अपने घर गई और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के शारीरिक पर कोई चोट नहीं आई है। शनिवार को पुलिस की एक टीम आरोपी के घर गई और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
12 Jun 2023 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
