कार्निवल में 25 शेल्टर होम्स, एनजीओ और कम आय वाले स्कूलों के 1200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। साथ ही इन बच्चों के बीच कुल 7000 नई किताबें बांटी गईं। लेट्स रीड कार्निवाल के एक भाग के रूप में, बच्चों को एक गाइडेड एक्सपीरिएंस दिया गया, जिसने उन्हें अपनी पसंद और स्तर (अभी शुरुआत करने वाले पाठक, शुरुआती पाठक, आत्मविश्वास से भरे पाठक, प्रोफिशिएंट रीडर, वेरी फ्लुएंट रीडर) के अनुसार प्रत्येक 5 कहानी की किताबों का चयन करने का विकल्प दिया। उन्हें प्रोफेशनल स्टोरीटेलर्स के साथ कहानी सुनाने और रीडिंग सेशंस के माध्यम से भी उनकी दिलचस्पी बनाई रखी गई। इसके अलावा, यूनाइटेड वे मुंबई ने इसमें भाग लेने वाले हर संस्थान में एक मिनी लाइब्रेरी भी खोला है जिसमें अलग-अलग रीडिंग लेवल्स और भाषाओं की 130 कहानी की किताबें उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों को अपनी किताबें खत्म करने के बाद और किताबें पढ़ने का अवसर मिलता है।