8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर जारी घमासान में बच्चू कडू की हुई एंट्री, कह दी ये बड़ी बात

महाराष्ट्र में शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट आमने-सामने है। इन सब के बीच सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। इसी कड़ी में बच्चू कडू ने भी प्रतिक्रिया दी है। कडू ने कहा कि शिवसेना जिसकी दशहरा रैली भी उसकी।

2 min read
Google source verification
Bachchu Kadu Reacts on shiv Sena Dusshera Rally in Shivaji Park

दशहरा रैली को लेकर जारी घमासान में बच्चू कडू की हुई एंट्री

Mumbai News: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। अब शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट आमने-सामने है। इस मामले पर सियासी बयानाबाजी खूब हो रही है। इसी बीच बच्चू कडू ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना जिसकी दशहरा रैली भी उसकी।

दशहरा रैली को लेकर जारी घमासान पर विधायक और शिंदे समूह के नेता बच्चू कडू ने बयान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि सुप्रीम कोर्ट में फैसला शिंदे समूह के पक्ष में होगा। यह बातें उन्होंने पुणे में कही है। दरअसल शिवसेना और शिंदे समूह के बीच सुप्रीम कोर्ट में विवाद चल रहा है। आज मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने इसे 27 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें-Viral Video: अमित शाह के काफिले के लिए मुंबई में एम्बुलेंस को रोका गया! सामने आया वीडियो; जानें पूरा मामला

वहीं इस पूरे मामले पर बच्चू कडू ने शिंदे गुट का पक्ष लिया। शिंदे समूह धनुष-बाण के प्रतीक चिन्ह को फ्रीज करने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण चिन्ह को फ्रीज करने से भ्रम की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने दशहरा सभा पर भी अपनी राय दी है। कडू ने कहा कि जिसकी शिवसेना दशहरा सभा भी उसकी। वे बोले कि एकनाथ शिंदे साहब की शिवसेना सेना है।

वहीं अमरावती के मामले की जानकारी न होने की बात कडू ने कही है। दरअसल सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि अमरावती में लव जिहाद हुआ था। इस बारे में उन्होंने पुलिस से भी सवाल पूछे हैं। अमरावती की 19 वर्षीय युवती कल से लापता है। जिले में 19 वर्षीय युवती कल से लापता है। कहा जा रहा है कि वह एक लड़के के साथ गई है। लेकिन वह शख्स अपने घर पर ही है। ऐसे में इस युवती के साथ वास्तव में क्या हुआ, वह अब कहां है? यह सवाल नवनीत राणा ने पूछे हैं।